पार्षद के निवास पर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री, हुआ स्वागत

भिण्ड, 26 अगस्त। भिण्ड व दतिया जिले के प्रवास के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव दबोह में वार्ड क्र.5 से पार्षद प्रीति माधव यादव निवास पहुंचे। इस दौरान पार्षद के निज निवास पर उनका राजभुवन यादव व माधव यादव ने स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री के साथ रामप्रकाश यादव दद्दा के साथ नवनियुक्त दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिंकर, सत्येन्द्र यादव सेवडा, अशोक यादव सरपंच ऊमरी, गुड्डु यादव भाण्डेर, श्यामवीर यादव सरपंच के साथ कांग्रेस नेता रमाशंकर सिंह (रमा) चौधरी, राघव कौशल जिलाध्यक्ष यूवा कांग्रेस ग्वालियर भी मौजूद रहे। जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मन काफी उत्सुक है, आप सभी के द्वारा मिले प्यार और सत्कार से दबोह के लोगों से मेरा स्नेह हमेशा बना रहेगा। माधव यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे यदुवंशी समाज के व्यक्ति इतने बडे पद पर विराजमान रहे और कांग्रेस को नई ऊंचाईयां दी। स्वागत करने वालों में लक्ष्मण यादव, गुट्टू यादव, पंकज यादव, राजभुवन यादव, संतोष यादव, करू यादव, चरन सिंह यादव, संजय सोनी, राहुल यादव, अनूप शर्मा, सिया पाल, मोनू यादव, विकास यादव गोलू, आकाश कौरव, गुली दाऊ प्रमुख हैं।