– प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित
भिण्ड, 21 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात का कार्यक्रम 25 जुलाई को लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्र को अपने अनुकरणीय विचारों के साथ मार्गदर्शन करेंगे। इसकी प्रभावी तैयारी को लेकर पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्र पर स्क्रीन लगाकर सर्वसमाज को कार्यकर्ता जागरूक होकर के साथ सुनवाया पाएंगे।
जिला अध्यक्ष नरवरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात युवाओं, किसानों, गरीबों, मजदूर, महिलाओं, योग शिक्षा, स्वच्छता एवं खेल तथा निर्धारित विषयों के साथ अपना मार्गदर्शन किया है। मोदीजी के इस कार्यक्रम के माध्यम से हर समाज में जागरूकता आई है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर 25 जुलाई को 11 बजे बडी स्क्रीन लगाकर सर्व समाज के लोगों को एकत्रित करते हुए इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संपन्न कराएं, ताकि मोदी जी के मन की बात के विचारों के साथ लोगों में जागृति आए और स्वयं आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के फोटो संगठन एप, मोदी एप पर भेजें इसकी चिंता हम सब कार्यकर्ताओं को करना है। कार्यक्रम के जिला, मण्डल के मन की बात के प्रभारी, मण्डल अध्यक्षों से संपर्क करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कार्य करें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे एवं शिवराज सिंह यादव लाल, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्रियों में राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, बजरंग सिंह भदौरिया, भिण्ड ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर, महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, भाजयुमो जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला सह कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सोशल मीडिया संयोजक प्रभारी मोनू नरवरिया, सोशल मीडिया के सह जिला शेखर खटीक, अमन शर्मा, महामंत्री राजीव उपाध्याय, श्याम किशोर दीक्षित, अतुल भदौरिया, सत्यम सोनी, रामकुमार पुरोहित, रिंकू कांकर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।