प्रदीप पाण्डे के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्ति की शोक संवेदना

– पाण्डे ने संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा : नरवरिया

भिण्ड, 21 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रदीप पाण्डे का गत दिवस इंदौर में निधन हो गया है। पाण्डे नगर परिषद गोरमी मूल निवासी थे और इंदौर में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश जिला एवं संभाग के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के साथ उन्होंने संघ की शाखों में जाना प्रारंभ किया और अच्छे स्वयंसेवक बनाने के लिए उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही। उनके निधन की खबर सुनते ही संघ परिवार और भाजपा मे शोक की लहर दौड गई। भारतीय जनता पार्टी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार जनों को ढांढस बंधाया।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि अत्यंत दुखद समाचार मिला कि संघ के वरिष्ठ समर्पित कार्यकर्ता, जो गृहस्थ होते भी प्रचारक रहकर कार्य करते रहे, प्रदीप पाण्डेय ने आज हम सब विचार परिवार को छोडकर देवलोक गमन कर गए है। उनका निधन हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। परम पिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि जिन्होंने संघ की विचारधारा को हर समाज में जागृत किया और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने शासकीय विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढने का कार्य किया। मैं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद अशोक अर्गल एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद, पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, मथुरा प्रसाद महंत एवं रणवीर जाटव, पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ एवं कोकसिंह नरवरिया, पूर्व जिला अध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, अशोक चौधरी, रोमेश महंत, वरिष्ठ नेता राममिलन शर्मा एडवोकेट, आनंद बरुआ एडवोकेट, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया एवं श्यामसुंदर सिंह जादौन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अमृतपाल बघेल एडवोकेट प्रमुख हैं।