भिण्ड, 09 नवम्बर। कोरोना महामारी के समय देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत रही। इसी को देखते हुए देश के शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत गोहद के शासकीय अस्पताल में कृषक फाउण्डेशन (कृषि रसायन गुप ऑफ कंपनीज) के सहयोग से 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। जिसका वर्चुअल लोकार्पण कृषि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्थानीय सांसद संध्या राय ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मेवाराम जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, एसडीएम शुभम शर्मा, बीएमओ आलोक शर्मा, कृषि रसायन ग्रुप ऑफ कंपनीज के जोनल हैड अजय पाटिल, क्षेत्रीय प्रबंधक गजेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष गुर्जर, विजय उर्फ टोनी मुदगल सहित भाजपा एवं कांग्रेस के कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।