-अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 28 मई। न्याय की मूर्ति सर्व समाज को साथ में लेकर चलने वाली देवी अहिल्या बाई होलकर ने देश में सामाजिक समरसता न्याय स्थापित किया। उनका राज्य शासन ईमानदारी न्याय के लिए जाना जाता था। यह बात पूर्व राज्य मंत्री दर्जा सुनील बाल्मीक ने पुरानी बस्ती किले के पास आयोजित कार्यक्रम में कही। न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि, मुन्नीबाई, राजा, रेणु, कमला बाई, रेखा, मंजू आदि महिलाएं उपस्थिति रहीं।