-भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड ने किसानों से की अपील
भिण्ड, 28 मई। भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार भिण्ड जिले के किसानों से विकसित कृषि संकल्प अभियान में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है।
किसान संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह ने कहा कि यह देश की स्वतंत्रता के बाद यह पहला अवसर है कि केन्द्र सरकार ने गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद कर खरीफ में होने वाली समस्याओं का समाधान करने का विचार किया है। वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसल उत्पादन बढाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा एवं कृषि तकनीकी की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विभाग उद्यान विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी देंगे इसलिए किसानों को इन कार्यक्रमों का लाभ लेना चाहिए।
बैठक में जिला मंत्री देवेश पचौरी, वीरसिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, कुलदीप सिंह भदौरिया, रामगोपाल सिंह गुर्जर, रमेशबाबू चौधरी, सौरभ सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, गंभीर सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, रामसिंह चौहान, अजमेर सिंह कुशवाह, प्रदीप पचौरी, शिवकरन सिंह कुशवाह, राजेश सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र सिंह तोमर, ब्रजेश शर्मा, सोनूसिंह भदौरिया, रामबाबू चौधरी इत्यादि ने भाग लिया तथा उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसान भाई उपस्थित रहकर लाभ लेने की अपील की।