– कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को किए श्रद्धासुमन अर्पित
भिण्ड, 28 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने देशभक्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन में उसक्रिय भागीदारी व भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना शामिल है। उन्होंने देश के लिए एक आधुनिक लोकतंत्र व सामाजिक रूप से न्याय संगत राष्ट्र बनाने की अथक प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम जैसे अनेक विश्वविद्यालय की स्थापना की।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अटेर के अध्यक्ष अरविंद बघेल ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को आगे बढाया है आज देश में राहुल गांधी नेहरू जी की विचारधारा को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री बलराम जाटव, दर्शन सिंह तोमर, रामकुमार पुरोहित, कुलदीप भारद्वाज, मोहर सिंह, रामप्रकाश जाटव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।