भिण्ड, 24 मई। नगर परिषद गोरमी में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा धूमधाम व भव्य रूप से निकाली गई। यह यात्रा हमारे उन वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन किया।
भारत की सुरक्षा और सम्मान में हो रही ऐतिहासिक उपलब्धियों का हर भारतीय गर्व के साथ साक्षी बन रहा है। यह यात्रा हमें हमारी एकता, अखण्डता और राष्ट्रभक्ति का स्मरण कराती है। इस तिरंगे की शान में हमारा सिर सदैव ऊंचा रहेगा, और हमारे दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव प्रज्वलित रहेगी। यात्रा में एसडीएम नवनीत शर्मा, सीएमओ प्रदीप कुमार ताम्रकार, तहसीलदार मनीष शर्मा, टीआई सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं समस्त विभागों के कर्मचारी गर्व के साथ सम्मिलित हुए।