ग्वालियर, 14 मई। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्र.13 का औचक निरीक्षण किया, अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगमायुक्त संघप्रिय द्वारा नगर निगम के विभिन्न कार्यालय एवं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय कार्यालय क्र.13 को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निगमायुक्त द्वारा जोन कार्यालय पर उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई तथा सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सार्थक एप के माध्यम से प्रतिदिन समय पर उपस्थिति दर्ज करें। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।