आलमपुर में विद्युत व्यवस्था अस्त-व्यस्त, नागरिक परेशान

भिण्ड, 21 अप्रैल। आलमपुर की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई हैं। दिनभर बिजली के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। तो वही रात में भी कई घण्टे बिजली गायब रहती है। जिससे लोग गर्मी और मच्छरों की बजह से ठीक तरह से नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। बार बार बिजली के आने जाने कारण आलमपुर बाजार में बिजली से चलने बाले काम धंधे भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे है। विद्युत समस्या को लेकर नगर के नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है। लेकिन विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के कोशिश नहीं कर रहे हैं।
बडे पैमाने पर बर्बाद हो रही बिजली
आलमपुर में विगत वर्षों पहले विद्युत केबलीकरण हुआ था। तब से लेकर अब तक आलमपुर की प्रकाश व्यवस्था व्यवस्थित रूप से चालू नहीं हो पाई है। यदि आलमपुर में देखा जाए तो बस्ती के अंदर बिजली के खम्बों पर लगे एलईडी बल्ब दिन रात जलते दिखाई देते हैं। एलईडी बल्बों के दिन रात जलने से जहाँ वह जल्दी खराब हो जाते हैं। तो वही बिजली भी बर्बाद हो रही है।