भिण्ड, 14 अप्रैल। शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस भिण्ड द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती के अवसर पर अंबेडकर मार्केट सब्जी मण्डी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर के देश की आजादी के बाद विकास में अहम योगदान दिया है, आज उनकी 134वीं जयंती के अवसर पर शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सभी समाजों को जोडने का काम किया। डॉ. बीआर आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, वकील, राजनीतिज्ञ और अकादमिक रहे। भीमराव अंबेडकर निम्न जाति समुदाय से थे और उन्होंने बाद में बौद्ध धर्म अपनाया और कई अन्य निचली जातियों के लोगों को बौद्ध धर्म के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत में निम्न जाति समुदायों के लिए आरक्षण कानून लाया।बाबा साहब अंबेडकर ने लॉ की डिग्री, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में अपनी पढाई के लिए डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में जाति व्यवस्था और राजनीतिक अधिकारों और सामाजिक स्वतंत्रता के लिए कई अभियान चलाए।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, पानसिंह सुमन, महेश जाटव, बलराम जाटव, संजीव बरुआ, महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा, राजवीर खन्ना, कुलदीप भारद्वाज, मनोज जैन, दर्शन सिंह तोमर, विक्की राजावत, हिम्मत सिंह हरिऔध, कौशलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रदीप भदौरिया, दिनेश सिंह, राजू जाटव, संजू बघेल, संदीप राजावत, नरेश सिंह, मुन्ना नरवरिया, अनिल जाटव, राजू कुशवाहा आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।