मेला हमारी भारतीय संस्कृति की मुख्य पहचान हैं : पटेल

-प्रभारी मंत्री ने मेला परिसर में स्थापित श्रीराम मन्दिर झांकी का किया उद्घाटन, मेले का किया अवलोकन

भिण्ड, 10 अप्रैल। नगर पालिका द्वारा आयोजित पूर्व विधायक स्व. हरिकिशन दास भूता व्यापार मेला में अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम मन्दिर झांकी का पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने फीता काटकर मन्दिर का उद्घाटन किया। उन्होंने रामलला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना की और सामाजिक समरसता शांति सद्भावना एवं सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने के लिए आशीर्वाद मांगा।
मेला परिसर में ग्वालियर एवं जयपुर के कारीगरों द्वारा मन्दिर का निर्माण किया गया। प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने राम मन्दिर का उद्घाटन कर कार्यक्रम स्थल पर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। ऐसे आयोजनों से हमें सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश सरकार ने भी जहां-जहां प्रदेश में मेला स्थापित होते हैं, वहां व्यापारियों को भी विशेष बिक्री पर छूट दी है। उन्होंने नगर पालिका परिषद और क्षेत्रीय विधायक की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह के आयोजन होते रहे व्यापारियों एवं आने वाले समस्त लोगों की पूर्ण सुरक्षा विशेष ध्यान दिया जाए। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन द्वारा किया गया।
यहां बता दें कि स्व. हरिकिशन दास जाधव व्यापार मेला एवं प्रदर्शनी में पहली बार श्रीराम मन्दिर की भव्य झांकी का आयोजन किया गया है। जिसे देखने के लिए मेला में आने वाले सभी सैलानी परिवार सहित पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल, अशोक सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, पार्षदगण वीरेन्द्र कौशल, मनोज जैन, राहुल हेमू जैन, रामावतार सिंह भदौरिया, दशरथ सिंह भदौरिया सहित तमाम लोग मौजूद थे।