शासकीय कर्मचारी आधार का पता प्रदेश के बाहर का होने पर भी करा सकते हैं ईकेवाईसी

भिण्ड, 09 अप्रैल। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मचारियों की समग्र ईकेवाईसी होना अनिवार्य है। इसलिए ऐसे शासकीय कर्मचारी जिनकी ईकेवाईसी आधार कार्ड में पता मप्र के बाहर का होने के कारण लंबित हैं, वे सभी समग्र पोर्टल पर अपना एम्प्लोई कोड डालकर आधार का पता मप्र के बाहर का होने पर भी समग्र ईकेवाईसी करा सकते हैं।

गोरमी में सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन 10 से

भिण्ड। सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन सुमेर यादव गार्डन मेहगांव रोड गोरमी में 10 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आयोजक शारदा-महेश शरण थापक ने दी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में 3 वेदों का यज्ञ आयोजन किया जा चुका है, यह चतुर्थ सामवेद पारायण महायज्ञ 10 से 14 अप्रैल तक गोरमी में सुमेर यादव गार्डन मेहगांव रोड गोरमी में किया जा रहा है। जिसमें विश्व विख्यात यज्ञ ब्रह्मा डॉ. सूर्य चतुर्वेदी शिवगंज राजस्थान, वैदिक प्रवक्ता चंद्रेश आर्य गुजरात, चंद्रशेखर शर्मा ग्वालियर, भजन उपदेशिका तनु आर्य सोनीपत हरियाणा, ओंकारानंद एवं वेद पाठ सुश्री भारती, रीति, सौम्या, अर्चना, मोनिका, प्रतिबंदा के द्वारा किया जाएगा। मंच संचालन केशव मुनि वानप्रस्थी द्वारा किया जाएगा। महेश थापक ने सभी आर्य प्रेमी धर्म बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।