रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन का शिविर 21 को

भिण्ड, 18 मार्च। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा के तत्वावधान में डीएसपी लोकायुक्त विनोद सिंह कुशवाह द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन भिण्ड सर्किट हाउस पर 21 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विशेष पुलिस स्थापना मामले (लोकायुक्त संगठन) मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि आम नागरिकों के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत करने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत लोगों को बताया जाएगा कि वे किन मामलों की और किस प्रकार शिकायत कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर यह जानकारी दी जाएगी, जिसमें पीडित इंसान अपनी शिकायत किस प्रकार कर सकता है। इसकी विभिन्न जानकारियां एवं जागरूकता के लिए जानकारी दी जाएगी।