– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाविप द्वारा कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 07 मार्च। प्रत्येक परिवार में माता बहनों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब होने से पूरे परिवार की दिनचर्या पर प्रभाव पडता है। इसलिए परिवार स्वस्थ होगा, तो समाज, राज्य एवं देश भी स्वस्थ रहेगा। सैनेट्री पैड महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक वस्तु है, इसके उपयोग से महिलाएं कई बीमारियों से बच सकती हैं। यह बात जिला चिकित्सालय में भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा संगिनी स्वास्थ्य शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित पूर्व दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं सैनिट्री पैड वितरण कार्यक्रम में सांसद संध्या राय ने कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. शालिनी जैन, रेखा भदौरिया, रेखा शुक्ला, अध्यक्ष कमलेश सैंथिया, सचिव राजमणि शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, आरती भदौरिया, रेखा अग्रवाल, रजनी राजवात सहित कई समाजसेवी एवं महिलाएं मौजूद थी।
उन्होंने कहा कि जो बहनें सेनेट्री पैड का उपयोग नहीं कर रही, वह उपयोग करना शुरू करें और पैड के हमेशा उपयोग करने की आदत बनाएं। सबसे बडा सुख निरोगी होना है पैड का उपयोग से अनेक बीमारियों से निरोगी रखता है। स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज है। सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया ने कहा शासन द्वारा एनीमिया नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनी हुई है। मुफ्त में आयरन की गोली स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से मरीजों को दी जाती है। अस्पताल में उनकी जांच करके उचित उपचार व सलाह विशेषज्ञयों द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को एवं प्रसूति वार्ड में नि:शुल्क सेनेट्री सैनेट्री पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम संचालन शाखा जयप्रकाश शर्मा ने तथा आभार रेखा भदौरिया ने व्यक्त किया।