– करीब एक दर्जन लोग घायल, घायलों को किया ग्वालियर रैफर
भिण्ड, 24 फरवरी। मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत झांकरी इटायंदा रोड पर सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे अनियंत्रित होकर ट्रोली पलट गई। जिससे नन्दो पुत्री गंगा सिंह जाटव उम्र लगभग 8 वर्ष, आदित्य पुत्र गंगासिंह उम्र लगभग 10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिपाहडा गांव में मठ का पुरा गांव से एक ट्रेक्टर ट्रॉली में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग पछ देने के लिए रविवार को गए थे। जो सोमवार को सुबह अपने घर वापस जा रहे थे, तभी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रोली पलट गई। जिससे ट्रोली में सवार नंदनी उर्फ नन्दो पुत्री गंगासिंह जाटव उम्र लगभग 9 वर्ष, आदित्य पुत्र गंगा सिंह उम्र लगभग 11 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
पिंकी पत्नी नरेन्द्र जाटव उम्र 21 वर्ष, मनीषा पत्नी राकेश जाटव उम्र 22 वर्ष, ममता पत्नी अमर सिंह उम्र 35 वर्ष, नाथूसिंह पुत्र मायाराम उम्र 25 वर्ष, नितेश पुत्र रामवीर, फूलसिंह, सीमा पत्नी फूलसिंह, गिरजा पत्नी विजय सिंह, पीयूष पुत्र नरेन्द्र को घायल अवस्था में गोहद अस्पताल लाया गया। अन्य लगभग आधा दर्जन लोग घायलों को मौ अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जिसमें मौ से ग्वालियर रैफर हुई सुनीता पत्नी मंगल सिंह, आशा पत्नी गंगासिंह की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर दोनों मासूम बच्चों का गोहद अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।