भिण्ड 21फरवरी:- शा. उ. मा. वि. जवासा मै कक्षा 11वी छात्र छात्राओं के द्वारा मनाया गया विदाई समारोह इस कार्यक्रम मै विद्यालय के प्राचार्य राजीव शर्मा द्वारा अध्यक्षी भाषण मै बच्चो को बताया की विदाई शव्द एक दुःखदायी होता है लेकिन आप सबको आप उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज मै अध्ययन के लिए इस विद्यालय से विदाई लेना होगा उन्होंने बताया विधार्थियो को बताया की हमें सोशल मोडिया से दूरी बनाना है और हमें अपने गुरुजनो एवं बडो का मान सम्मान करना चाहिए और तथा हमें मेहनत से अध्ययन करके उच्च अंक प्राप्त कर अनेक पालक और शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाना है। इस अवसर पर शिक्षक अरुण शर्मा ने संस्कृति श्लोक के माध्यम से बच्चो को नेतिकता शिष्टाचार के बारे में बताया और शिक्षक संजय कुशवाह द्वारा बच्चो को उच्च शिक्षा की कड़ी चुनौतीयों से किस प्रकार सफल होना है। शिक्षक सौरभ पाल द्वारा मनोरंजन के रूप मै गेम और एक नजल प्रस्तुत कर माहौल को रोमांचकारी बनाया शिक्षक अरविन्द शर्मा ने विदाई गीत गाया गया एवं मंच संचालन शिक्षिका रितु जैन ने किया।
अंत मै कक्षा 11वी के बच्चो ने 12वी के बच्चो को एक गीत के माध्यम से “कभी अलविदा ना कहना ” गीत प्रस्तुत किया एवं अंत मै बच्चो द्वारा समस्त शिक्षको का आभार व्यक्त कर सभी बच्चो एवं शिक्षको को शुल्पाहार कराया गया। इस कार्यक्रम मै शिक्षक रामभरत पोर्शिया शिक्षक बदन सिंह बघेल शिक्षक दीपचंद जैन शिक्षिका कल्पना श्रीवास्तव सहित स्कूल का समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।