भिण्ड, 18 फरवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत नोनेरा गांव के बम्बा के पास पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी दी जिससे युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मोनू जाटव पुत्र भूपाल सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी नोनेरा हरीराम की कुइया के पास संचालित केडवरी फेक्ट्री में कार्य करता है। जो रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अपनी ड्यूटी पूरी करके नोनेरा में अपने घर जा रहा था। तभी बम्बा के पास सुबह लगभग 5.30 बजे स्कूटी सवार दो लोगों ने युवक को रोक कर मारपीट करते हुए जांच में गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को मालनपुर अस्पताल में भर्ती कराया तथा उपचार हेतु गोहद अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां युवक का मेडीकल परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।