नवीन चयनित निविदाकारों को लोकसेवा केन्द्र संचालन हेतु लोकसेवा केन्द्र हैण्डओवर की कार्रवाई की जाए पूर्ण

भिण्ड, 18 फरवरी। जिला प्रबंधक लोकसेवा भिण्ड ने बताया कि राज्य लोकसेवा अभिकरण मप्र भोपाल का पत्र 3 मई 2023 तथा पत्र 12 दिसंबर 2023 के परिपालन में कार्यालयीन स्तर से जारी निविदा विज्ञप्ति 30 जनवरी 2024 के क्रम में जिला स्तर पर निविदा की कार्रवाई पूर्ण की जाकर अनुविभाग अधिकारी (राजस्व) अटेर, भिण्ड, मेहगांव एवं गोहद की अध्यक्षता में संबंधित के अनुभाग स्तर पर लॉटरी पद्धति से नवीन लोकसेवा केन्द्र संचालक (ऑपरेटरों) लोकसेवा केन्द्र अटेर, लोकसेवा केन्द्र भिण्ड शहरी, लोकसेवा केन्द्र भिण्ड ग्रामीण, लोकसेवा केन्द्र मेहगांव, लोकसेवा केन्द्र गोरमी, लोकसेवा केन्द्र अमायन, लोकसेवा केन्द्र गोहद, लोकसेवा केन्द्र मौ हेतु निर्धारित श्रेणी अनुसार (ए तथा बी) आगामी 3 वर्ष हेतु चयन किया गया था, जिस संबंध में अध्यक्ष एवं कलेक्टर जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भिण्ड द्वारा जारी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस 1056-1057, 17 फरवरी 2025 में निविदा प्रपत्र (आरएफपी) में निहित प्रावधान अनुसार लोकसेवा केन्द्र संचालन से पूर्व नियमानुसार आरएफपी अनुबंध सिक्यूरिटी राशि एक लाख रुपए जमा करने तथा राशि एक हजार रुपए मात्र स्टाम्प पर सचिव, जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी भिण्ड से अनुबंध करने एवं आवश्यक समस्त सहदस्तावेज जमा करने हेतु नवीन चयनित निविदाकार (नवीन लोकसेवा केन्द्र संचालक) स्वयं उपस्थित होकर स्वच्छ प्रतियों में अनुबंध सम्पादन की कार्रवाई सात दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिसके उपरांत नवीन चयनित निविदाकारों को लोकसेवा केन्द्र संचालन हेतु लोकसेवा केन्द्र हैण्डओवर की कार्रवाई पूर्ण की जा सके।
लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से मधु गुप्ता (बिड आईडी-992596) को लोकसेवा केन्द्र भिण्ड ग्रामीण, नीलम राजपूत (बिड आईडी-991983) को लोकसेवा केन्द्र भिण्ड नगर, महेरे एंटरप्राइजेज (बिड आईडी-984066) को लोकसेवा केन्द्र अटेर, शिद्धगुरु खाद बीज एण्ड कीटनाशक भण्डार (बिड आईडी-993051) को लोकसेवा केन्द्र मेहगांव, मां पीताम्बरा एंटरप्राइजेज (बिड आईडी-991754) को लोकसेवा केन्द्र अमायन, शिव कंप्यूटर (बिड आईडी-992093) को लोकसेवा केन्द्र गोरमी, गुरुकृपा एंटरप्राइजेज (बिड आईडी-993196) को लोकसेवा केन्द्र गोहद, जय कंस्ट्रक्शन (बिड आईडी-992647) को लोकसेवा केन्द्र मौ हेतु चयन किया गया है। कार्यालयीन पत्र 17 फरवरी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अध्यक्ष लोकसेवा केन्द्र निविदा समिति द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार को लोकसेवा केन्द्र लहार, रौन, मिहोना एवं आलमपुर हेतु लंबित लाटरी प्रकिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।