राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उडन दस्ते का गठन

भिण्ड, 11 फरवरी। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने मप्र लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा 16 फरवरी को दो सत्रों में (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 2:15 से 4:15 बजे तक) आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उडन दस्ते का गठन किया है।
गठित उडन दस्ते में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सहायक ग्रेड-3 कलेक्ट्रेट भिण्ड हर्षवर्धन, सहायक ग्रेड-3 कलेक्ट्रेट भिण्ड मंजू बरले को आवंटित परीक्षा केन्द्र शा. एमजेएस कॉलेज भिण्ड, शा. एमएलबी कन्या उमावि वनखण्डेश्वर रोड भिण्ड, शा. उत्कृष्ट उमावि लश्कर रोड भिण्ड के लिए तथा वीडियोग्राफर लखन मौर्य को लगाया गया है। उपरोक्त अधिकारी आवंटित परीक्षा केन्द्रों के समस्त कक्षों की वीडियोग्राफी करेंगे तथा ऐसे स्थानों की भी वीडियोग्राफी की जाये जो परीक्षा प्रणाली सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करने के लिए आवश्यक है किंतु अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिकाओं की वीडियोग्राफी वर्जित रहेगी। उडन दस्ता के साथ जाने वाले वीडियोग्राफर के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के दूरभाष क्र. 07534231200 एवं मोबाइल नं.7354152882 पर दी जाए। उडनदस्ता प्रभारी अधिकारी द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिवेदन में दोनों सत्रों की परीक्षा केन्द्रवार जानकारी पृथक-पृथक प्रस्तुत की जाए। परीक्षा समाप्ति उपरांत वीडियोग्राफी की सीडी एवं प्रतिवेदन परीक्षा समाप्ति के तत्काल उपरांत महेन्द्र सिंह सौजन्या डिप्टी कलेक्टर भिण्ड को अनिवार्यतरू सौंपी जाए। प्रतिवेदन की एक प्रति सामान्य शाखा-2 कलेक्ट्रेट भिण्ड में भी प्रस्तुत करें।
संभागीय पर्यवेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी किया नियुक्त
मप्र लोकसेवा आयोग इंदौर के पत्र चार फरवरी 2025 द्वारा रा-य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 हेतु शेखर वर्मा, (सेनि) आईएएस, मो. 926581755 को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा मनोज वाष्र्णेय जिला आपूर्ति अधिकारी मो.9826264494 को संभागीय पर्यवेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया जाता है। मनोज वाष्र्णेय संभागीय पर्यवेक्षक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
परीक्षा केन्द्रों एवं जिला कोषालय भिण्ड पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक, मप्र मक्षेविविकलि भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी को दो पालियों में (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 2.15 से 4.15 बजे तक) शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों शा. एमजेएस कॉलेज बायपास रोड भिण्ड, शा. एमएलबी कन्या उमावि वनखण्डेश्वर मंदिर के पास भिण्ड, शा. उत्कृष्ट उमावि लश्कर रोड भिण्ड पर आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला कोषालय भिण्ड से प्रश्न पत्रों का वितरण परीक्षा केन्द्रों के लिए 16 फरवरी को सुबह 7 बजे से किया जाएगा तथा परीक्षा समाप्ति उपरांत सायं 7 बजे तक परीक्षा सामग्री इंदौर के लिए रवाना की जाएगी। उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों एवं जिला कोषालय भिण्ड पर 16 फरवरी को सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्वित की जाए। इस संबंध में 14 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर सभागार में एक बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।
मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025,16 फरवरी को दो पालियों में (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 2.15 से 4.15 बजे तक) शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी का आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों हेतु एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था किए जाने के निर्देश लोकसेवा आयोग इंदौर से दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था परीक्षा 16 फरवरी को सुबह 9 बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड पर शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर (परीक्षा प्रभारी) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।