भिण्ड, 01 फरवरी। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम महुअरी में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढने पर गाली-गलौच और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्याप्रसाद पुत्र किशनलाल कुशवाह निवासी ग्राम महुअरी ने थाना पुलिस को बताया कि हेमराज कुशवाह, टिल्लू कुशवाह, निवासीगण गडरौली तथा अशोक कुशवाह एवं बंटी कुशवाह निवासी गण ग्राम महुअरी शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे उसके घर के बाहर आए और मुहबाद करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने गाली-गलौच किया, विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने ग्या प्रसाद की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्र.18/25 दर्ज कर लिया है। उधर वीरेन्द्र उर्फ हेमराज पुत्र रामदुलारे कुशवाह निवासी ग्राम गडरोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किशनलाल कुशवाह, ग्याप्रसाद कुशवाह, हरप्रसाद कुशवाह एवं अनिल कुशवाह निवासी गण ग्राम महुअरी शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे मुहबाद करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने गाली-गलौच किया, विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने ग्या प्रसाद की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र.19/25 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।