राजमाता माधवीराजे सिंधिया को किया याद

भिण्ड, 31 जनवरी:-  शहर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी कैलाशवासी माधवीराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री तरुण शर्मा ने कहा कि राजमाता माधवीराजे सिंधिया समाजसेवा के काम में काफी सक्रिय रहती थीं, इस भिण्ड जिला चिकित्सालय की पहली बिल्डिंग का निर्माण भी उनके पूर्वज द्वारा कराया गया था। राजमाता शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे सामाजिक ट्रस्टों के माध्यम से सदैव लोगों की सेवा करती थी। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता का अत्यंत विनम्र एवं कुशल व्यवहार था। उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव उनके परिजनों में दिखती हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री भाजपा तरुण शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रविन्द्र नरवरिया, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जैन, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला कार्य समितिसदस्य सिद्धार्थ जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, किसान मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र कुशवाहा, हरिकिशन चौधरी, राजा भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।