भिण्ड, 28 जनवरी। ग्राम देहगांव में कक्षा नौवी एवं 10वीं छात्रों के लिए प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हिन्दी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय सम्मिलित किया गया। साथ ही जिले की सामान्य ज्ञान जानकारी के प्रश्नोत्तरी हुई।
विद्यालय के प्रश्न मंच प्रभारी पुरुषोत्तम श्रीवास ने बताया कि विद्यालय की छात्र-छात्राओं के 12 समूह बनाए गए, प्रत्येक समूह में तीन छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया। महापुरुषों के नाम से समूह बनाए गए, पूर्व में विद्यार्थियों के परीक्षा तैयारी के क्रम में सो प्रश्न दिए गए थे, उन्हीं प्रश्नों में पांच प्रश्न हर समूह से पूछे गए थे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता की कार्रवाई मुख्य अतिथि तहसीलदार मौ डॉ. उदय सिंह द्वारा की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शहीद ए आजम भगत सिंह समूह में अभिषेक जाटव, अरुण जाटव, ललित जाटव, द्वितीय स्थान राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी समूह में हरिओम कुशवाह, ऋषभ यादव, कृष्णा यादव और तृतीय स्थान स्वामी विवेकानंद समूह में करण शर्मा, हरिओम यादव, अनुराग गुर्जर ने स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्राचार्य महाराज सिंह बाथम, दिलीप सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह गोयल, रामनिवास यादव, अनिरुद्ध सिंह जादौन, देशराज यादव ने विजेता समूह के छात्रों को शील्ड प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद डॉ. प्रतिभान सिंह गुर्जर ने छात्र-छात्राओं की तैयारी एवं जागरुकता सराहनीय कदम बताया। विद्यालय परिवार ने डॉ. प्रतिभान सिंह गुर्जर एवं मुख्य अतिथि प्रश्न मंच संयोजक डॉ. उदय सिंह तहसीलदार मौ को शाल शील्ड देकर सम्मानित किया। तहसीलदार मौ शिक्षा के प्रति लगाव की अंचल में भूरि भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने विद्यालय शिक्षक परिवार को धन्यवाद दिया। साथ ही हाल ही में रिटायर हुए मुरारी लाल यादव एवं पूर्व छात्र विक्रम यादव को सेना में भर्ती होने एवं विद्यालय में किए गए श्रमदान पर पंकज वाल्मीकि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रश्न मंच में असरीता जोसेफ, सुशीला गोयल, सीमा बिसारिया, सरपंच नीटू सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, महेश कुमार बिजोलिया, विद्यालय के छात्र व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह मांझी ने की। संचालक व आभार प्रदर्शन प्रश्न मंच प्रभारी पुरुषोत्तम श्रीवास ने किया।