भिण्ड, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एकीकृत शामावि मानपुरा में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष भोज में शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एडीएम एलके पाण्डेय, जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया।