भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने जैन मुनि से लिया आशीर्वाद

भिण्ड, 22 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवेन्द्र सिंह नरवरिया को पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर आगमन के पश्चात महावीर गंज जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज एवं श्रवण मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे।
उन्होंने मुनिराज को श्रीफल चढकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मुझे पुन: भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर मुकेश जैन चक्रेश जैन, नरेश जैन, सौरभ जैन आदि उपस्थित थे। कमेटी द्वारा उनका शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।