स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 21 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का गोहद में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरशन विद्या निकेतन के संचालक शेखर मिश्रा मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुमित दीक्षित रहे।
इस अवसर पर दीक्षित ने बताया स्वामी जी कहते थे दरिद्रिय ही नारायण हैं। उनके पद चिन्हों पर एबीवीपी कार्य कर रही है। आज एबीवीपी स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से ऐसे नारायणों की सेवा कार्य कर रही है। स्वामी जी कहते थे प्रकृति को पूजना चाहिए, तो एबीवीपी उसके लिए एक करोड से ज़्यादा पौधे लगाने का कार्य कर चुकी है।
उन्होंने बताया स्वामी जी जब नारी पूजन की बात करते थे तो एबीवीपी आज मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम से छात्राओं को सेल्फ डिफ़ेंस की ट्रेनिंग दिलाने का कार्य कर रही है। एबीवीपी ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र के साथ देश का पुनर्निर्माण कर रही है। नगर मंत्री ललित शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। सूरज भारद्वाज अंकुर सक्सेना, भव्य गुप्ता, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र प्रजापति, अंकुर ओझा, विवेक ओझा, विवेक यादव, अमन भटेले, गौरव राठौर, बलदाऊ भटले आदि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।