देश विरोधी शक्तियां हमारे देश की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रही : अम्बरीश

-सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल तरंग का हुआ आयोजन

भिण्ड, 21 जनवरी। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलमपुर में बीते सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल तरंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य भारत प्रांत अनिल अग्रवाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग समन्वयक ग्वालियर मुकुट बिहारी शर्मा एवं अन्य अतिथियों के रूप में देवी अहिल्याबाई होल्कर बाल विकास समिति अध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुरैना के सर संचालक महेन्द्र शर्मा मंच पर मौजूद थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प मालाएं अर्पित की गई। इसके पश्चात विद्यालय की बहनों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य संजय कुमार मकडारिया ने विद्यालय का प्रस्तावना का वाचन कर विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया।
इसके पश्चात विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, सचिव सुरेन्द्र सिंह कौरव, डॉ. संतोष गोस्वामी, उमाशंकर सिंह कौरव, मनोज दीवौलिया, देवेन्द्र शर्मा, रोमी रायकवार पार्षद, प्राचार्य संजय मकडारिया इत्यादि ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। इस दौरान विद्यालय के भैया बहनों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर समूचा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। विद्यालय के बच्चों द्वारा देवी अहिल्याबाई नाटक का सजीव मंचन किया गया। जिसका प्रस्तुतीकरण देखकर उपस्थित लोगों ने बच्चों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाशाली रहे भैया बहनों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने कहा कि आज देश में अनेक अंग्रेजी मीडियम विद्यालय चल रहे हैं, लेकिन सरस्वती शिशु मन्दिर में पढने वाले बच्चों को जो संस्कार दिए जाते हैं। वह संस्कार अन्य किसी विद्यालय में नहीं मिलते हैं। शिशु मन्दिरों में पढने वाले बच्चें आगे चलकर देश और समाज की सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश विरोधी शक्तियाँ हमारे देश की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रही हंै। विदेशी पैसा भेजकर देश को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रच रहे हंै। ऐसे में हम सब को एकजुट होकर उन्हें मुंहतोड जबाब देना है। विधायक ने इस अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर को अपनी निधि से 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। अगले चार वर्ष में लहार क्षेत्र में इतना विकास होगा कि हमारा लहार क्षेत्र विकास के मामले में संभाग में प्रथम स्थान पर होगा। अध्यक्षता कर रहे अनिल अग्रवाल ने भी अपना उद्वोधन दिया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव, देवीदयाल महाजन, सतीश उपाध्याय, यशबंत सिंह कौरव चढरौआ, भाजपा लहार मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, संजीव चौधरी पत्रकार लहार, मोनू उपाध्याय पत्रकार लहार, भाजपा आलमपुर मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल, शिशु मन्दिर भिंड प्राचार्य रामजी लाल शुक्ला, शिशु मन्दिर दबोह प्राचार्य सनत कुमार उपाध्याय, भगवान नायक दबोह, जितेन्द्र सिंह कौरव दबोह, रणवीर सिंह कौरव, राजेश सिंह पटेल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता, अभिभावक गण, माताएं एवं बडी संख्या में भैया बहनें उपस्थित थी।