भिण्ड, 26 अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी विक्रय/ निर्माण/ संग्रहण/ परिवहन आदि के संबंध में बैठक 27 अक्टूबर को कलेक्टर सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी विक्रय/ निर्माण/ संग्रहण/ परिवहन आदि के संबंध में शासन/ उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के क्रम में चर्चा की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अध्यक्ष/ सचिव आतिवाजी एसोसिएशन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत आतिशबाजी विक्रय/ निर्माण/ संग्रहण/ परिवहन आदि तथा विक्रय हेतु अस्थायी टीनशेड/ दुकान के चयनित स्थल की जानकारी भिजवाना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक से संबंधित अधिकारी नियत दिनांक, स्थल व समय पर उपस्थित रहेंगे तथा शेष समस्त अधिकारीगण वर्चुअल बैठक के रूप में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। वर्चुअल बैठक की लिंक डिस्ट्रिक एडमिनेस्ट्रेशन ग्रुप के माध्यम से भेजी जाएगी।