भिण्ड, 14 दिसम्बर। गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोट परोसा में घर के अन्दर एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला नीतू भदौरिया पत्नी धर्मेन्द्र भदौरिया उम्र 24 वर्ष निवासी कोट परोसा गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अपने घर में सो रही थी, कि तभी शुक्रवार की सुबह महिला नीतू नहीं जागी, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो वह मृत अवस्था में पडी मिली। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मौके का मुआयना किया और मृतिका के शव को अन्तिम परीक्षण के लिए चिकित्सालय पहुंचा दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतिका की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।