नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया

भिण्ड, 23 अक्टूबर। जिले के पावई थाना अंतर्गत नवविवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को रात में फांसी पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सोनी पत्नी सूरज सिंह भदौरिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मसूरी ने मंगलवार को घर में फांसी लगा ली। परिवार वालों ने महिला को फांसी पर लटका हुआ देखा। मृतका के चाचा बंटी तोमर निवासी थरा थाना अंबाह मुरैना ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी मसूरी निवासी धर्मसिंह के माध्यम से दो साल पहले सूरज सिंह भदौरिया से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनी की सास और परिवार जन उसे दहेज के लिए प्रताडित करते थे।