ओबीसी महासभा युवामोर्चा के राजू संभागीय महामंत्री नियुक्त

भिण्ड, 21 अक्टूबर। ओबीसी महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रुपेश सिंह यादव के निर्देशन में एवं महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य योगेन्द्र सिंह बघेल की अनुशंसा पर युवा ओबीसी महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक सिंह यादव ने राजू बघेल को युवामोर्चा में संभागीय महामंत्री (चंबल) नियुक्ति किया है।
गौरतलब है कि राजू बघेल भिण्ड जिले में लोकप्रिय ओबीसी के युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं और उनकी पत्नी रिंकी बघेल वर्तमान में रौन नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। आशा है कि बघेल संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के काम करेंगे व ओबीसी महासभा की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोडने का काम करेंगे। इस अवसर संभागीय उपाध्यक्ष नारायणदास बघेल, संभागीय सचिव लालता प्रसाद कुशवाह पार्षद, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशवाह एडवोकेट, जिला कॉर्डिनेटर रामप्रसाद बघेल मुखिया, युवा संभागीय संगठन मंत्री सोनू राणा, युवा संभागीय मंत्री पंकज पाल पीपी भैया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार कौरव सरपंच, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरफाज खान बाबूजी सहित समस्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।