मालनपुर में स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

भिण्ड, 19 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन सैकडो की संख्या में निकाला गया, जिसमें लोगों को हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन ब्रिज पब्लिक स्कूल से संचालित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने कहा कि हमारा धर्म तथा संस्कृति कितनी भी श्रेष्ठ क्यों ना हो जब तक उनकी रक्षा के लिए हमारे पास आवश्यक शक्ति नहीं है, तब तक संसार में आदर के योग्य नहीं होंगे। हम पर जितने भी आक्रमण अथवा अन्याय हुए हैं और आज भी हो रहे हैं उनका उत्तर एक ही हो सकता है, हम प्रचंड शक्तिशाली बनें। यह शक्ति हम संगठन के द्वारा ही उत्पन्न कर सकते हैं, अन्य किसी मार्ग से शक्ति का निर्माण नहीं हो सकेगा। इसके बाद पथ संचलन विद्यालय परिसर से भव्य संचालन शुरू किया गया जो कि मुख्य बाजार तथा मालनपुर गांव के विभिन्न हिस्सों सहित मुख्य मार्गों से होकर वापस विद्यालय पहुंचा। पथ संचलन में मुकेश किरार, ब्रिज पब्लिक स्कूल संचालक मनोज शर्मा, योगेश, लायकराम गौड, रॉकी जैन, सुरेन्द्र भदौरिया, देवेन्द्र गौड आदि लोग उपस्थिति रहे।