भिण्ड, 19 अक्टूबर। सन 1962 में 20 अक्टूबर को चीन द्वारा धोखे से भारत पर हमला किया गया था, जिसमें सैकडों भारतीय सैनिक काल के गाल में समा गए थे, इसके विरोध में भारत तिब्बत सहयोग मंच भिण्ड इकाई द्वारा चीन के खिलाफ काला दिवस मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे परेड चौराहे पर चीन का पुतला दहन कर चीनी समान का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प लिया जाएगा। यह जानकारी भारत तिब्बत सहयोग मंच शाखा भिण्ड के जिलाध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र शर्मा ने दी।