फूफ में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

भिण्ड, 18 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा फूफ नगर में शुक्रवार को पथ संचलन निकला गया। इस वर्ष संघ की 100वे वर्ष में प्रवेश किए जाने के कारण स्वयं सेवकों की खुशी और जोश दोगुना था और सैकडों की संख्या में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया गया।
संघ का पथ संचलन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदाकुर तिराहे से शुरू किया गया और सदर बाजार व पूरे नगर में होते हुए ऋषीश्वर महाविद्यालय में समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान हर 10 कदम पर व्यापारियों, समाज सेवियों, महिला और बच्चों द्वारा नगर में पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया गया और स्वयं सेवक भी संघ के बैण्ड की धुन पर कदमताल करते हुए संगठन गढ़े चलो सुपथ पर बढे चलो, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए जोश में थे। स्वयं सेवकों का सभी समुदाय के लोगों, महिलाओं को बच्चों एवं मुस्लिम समुदाय द्वारा भी स्वागत किया गया। परंतु जब पथ संचलन भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष बेगम नफीसा मुस्तकीम खान के दरवाजे से निकला तो अध्यक्ष व उनके किसी भी परिवार के सदस्य द्वारा पथ संचलन के स्वयंसेवकों का स्वागत नहीं किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्था में खण्ड संचालक ओपी शर्मा, नगर करवाह विशाल सिंह, सुनील शर्मा, खण्ड कार्यवाह नारायण शर्मा, विस्तारक अवधेश त्यागी विशेष रूप मौजूद रहे।