मौ में मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

भिण्ड, 18 अक्टूबर। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मौ नगर में नया बस स्टैण्ड सेवढा रोड स्थित बाल्मीकि मन्दिर पर आयोजित कार्यक्रम में राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सम्मलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
्र नगर के राधा कृष्ण मन्दिर, गोलंबर चौराहा, मुख्य बाजार, नया बस स्टैण्ड होकर कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, युवामोर्चा के जिला उपाध्याक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, सोनू खान, पार्षद रामसनेही बौद्ध, कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव कौशिक, इकबाल पठान, तिलक सिंह राजौरिया, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, कुलदीप बाल्मीकि, अमृतलाल खटीक सहित अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।