समाज परिवर्तन में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है : डॉ. दिनेश सिंह

– आलमपुर में मुरैना विभाग की ग्राम समितियों का दो दिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भिण्ड, 26 सितम्बर। ग्राम विकास गतिविधि द्वारा मुरैना विभाग की ग्राम समितियों का दो दिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण वर्ग बीते रोज आलमपुर जिला लहार में संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय अधिकारी ग्राम विकास गतिविधि के अखिल भारतीय पालक डॉ. दिनेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
उन्होंने सम्मेलन एवं प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक की निरंतर सक्रियता रखने के लिए समाज परिवर्तन का कार्य आवश्यक है। यह कार्य समाज से संचालित विभिन्न संगठनों द्वारा भी किए जा रहे हैं। समाज परिवर्तन के कार्य के लिए धार्मिक शक्ति, मातृ शक्ति, सज्जन शक्ति एवं युवा शक्ति को अपने ग्राम में कार्य प्रारंभ करने चाहिए जिसका केन्द्र गांव का देवालय, विद्यालय और संगठन की शाखा हो, अपने गांव में जीव जंतु संपदा, जल संपदा, गुण संपदा और वन संपदा गौवंश संपदा ऊर्जा संपदा और जन संपदा के लिए कार्य करना चाहिए।
डॉ. दिनेश सिंह ने ग्राम विकास के साथ ग्राम विकास के सात आयाम पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं की समझदारी को बढाने का आग्रह किया एवं कार्यकर्ताओं के लिए कल्पक, योजक और संगठक ऐसे तीन बातों का ध्यान रखते हुए समझदारी से छोटी-छोटी बातों को देखना स्वदेशी का विचार लाना और कार्यकर्ता में समझदारी बढनी चाहिए। समय का समर्पण हो इस प्रकार का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया एवं अपने ग्राम का उत्सव हो एवं इसी प्रकार के कार्यशालाएं प्रत्येक माह हो, तो हम ग्राम विकास के कार्य को ठीक से कर सकते हैं। ग्राम विकास के कार्य से संस्कार युक्त भारत का निर्माण होगा और आर्थिक संपन्न भारत बनेगा स्वावलंबी भारत बनेगा।
प्रशिक्षण वर्ग में मुरैना विभाग से एक सैकडा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में वर्ग में 50 ग्राम समिति से लेकर विभाग तक के दायित्ववान कार्यकर्ता की सहभागिता रही एवं कार्यकर्ताओं ने एक वर्ष में ग्राम विकास के कार्य को तीन गुना गति देने का संकल्प लिया है।