-दबोहा मोड से इन्दिरा गांधी की प्रतिमा तक निकाली रैली
भिण्ड, 20 सितम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों की परेशानी, महिलाओं, अजा, अजजा, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर शुक्रवार को जिला एवं नगर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने किसान न्याय यात्रा दबोहा मोड से पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा तक निकाली गई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया किसान न्याय यात्रा में यात्रा के जिला प्रभारी पूर्वमंत्री लाखन सिंह यादव, मप्र विधानसभा के पूर्वनेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान न्याय यात्रा के समापन होने के बाद एसडीएम भिण्ड को ज्ञापन दिया दिया गया। किसान न्याय यात्रा में एक सैकडा से अधिक ट्रैक्टरों की रैली भी निकल गई।
ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों की सरसों की खरीदी सात हजार रुपए क्विंटल एवं सोयाबीन की खरीदी छह हजार रुपए क्विंटल की जाए। किसानों के गेहूं की खरीदी 2700 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य पर की जाए। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उप्र के राज्यमंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें आतंकवादी कहना के विरोध में दोनों भाजपा के नेताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। सोयाबीन की फसल की 40 प्रतिशित की जगह 100 प्रतिशत खरीदी की जाए। भिण्ड जिले में प्राकृतिक आपदा के रूप में आई बाढ के कारण किसानों की बाजरा और तिलहन की फसलों पूरी तरह से चौपट हो गई है और कई मजरे और गांव डूबने के कारण उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसकी एक निगरानी कमेटी बनाकर जिले भर में बाढ आपदा से पीडित लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
किसान न्याय यात्रा में प्रमुख रूप से रामप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, बाबा भगवान दास सेंथिया, राहुल भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, अरविन्द बघेल, रामहर्ष सिंह कुशवाह, इरशाद अहमद, पंकज त्रिपाठी, आशीष गुर्जर, संजीव करैया, चतुर सिंह नरवरिया, अनीश कुरैशी, भास्कर पुरोहित, पानसिंह सुमन, मनोज दैपुरिया, सुनील कांकर, रामहेत शाक्य, छोटेसिंह नरवरिया, संग्राम सिंह तोमर, संजय भूता, डॉ. अनिल भारद्वाज, मनीष पुरोहित, जादू खान, पल्लवी जैन, अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी, गोविन्द राजावत, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, सीमा शर्मा, कल्पना सक्सेना, सुनीता दोहरे, अंजना कुशवाहा, रूपा शर्मा, रीना चौहान, शैलेन्द्र गुर्जर, विक्की राजावत, मनोज जैन मामा, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, रामप्रकाश जाटव, नरेश चौधरी, संजीव बरुआ, गजेन्द्र यादव, राजवीर खन्ना, चैतन्य शर्मा, अजय जैन, संजय यादव, रामरतन यादव, मोहम्मद इरफान, राम यादव, सोनू गोदौलिया, राघवेन्द्र कांकर, दीपू दुबे, आनंद शाक्य, राजू त्रिवेदी, सुरेन्द्र सेंगर, राजेश दुबे, बलराम जाटव, महेश जाटव, शेर मोहम्मद आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।