भिण्ड, 23 जुलाई। नगर परिषद मौ द्वारा मौ महोत्सव कार्यक्रम का भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने मौ महोत्सव मेला का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। मेले में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम की आरती उतारी। बस स्टैण्ड पर एक माह तक चलने वाले मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कब्बाली, भजन संध्या के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
नगर परिषद मौ की अध्यक्ष वंदना/ सज्जन सिंह यादव ने कहा कि अगली बार मेला को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल करवाकर शासन से बजट मंजूर करवाकर मेले को भव्य बनाया जाएगा। समय के साथ अस्तित्व खोते जा रहे मेला को फिर से मनोरंजन के लिए लगाया गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, रघुवीर पवैया, पूर्व नप अध्यक्ष मरजाद सिंह यादव, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पार्षद सुल्तान मौर्य, भाजपा जिला आईटी प्रभारी रामू कुशवाह, सोनू खान एवं मौ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।