कलेक्टर एवं एसपी ने किया लहार, दबोह एवं आलमपुर क्षेत्र का भ्रमण

आलमपुर में होलकर छत्री का किया निरीक्षण

भिण्ड, 16 जून। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को लहार, दबोह एवं आलमपुर क्षेत्र का भ्रमण कर लहार के ग्राम जगदीशपुरा में पीएचई नलजल योजना एवं नेटपॉली हाउस, दबोह में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन की तकनीक, करधन तालाब का निरीक्षण किया एवं आलमपुर में सूबेदार मल्हार राव होल्कर की छत्री का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जेके जैन, एसडीएम लहार आरए प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ग्राम जगदीशपुरा लहार में पीएचई की नल-जल योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्राम जगदीशपुरा लहार में ही नेटपॉली हाउस का निरीक्षण कर उसमें सब्जी की पैदावार देखी साथ हाई कृषक से चर्चा कर आवश्यक शासकीय सहायता प्रदान करने की बात कही।
कलेक्टर एवं एसपी ने दबोह (लहार) में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन की तकनीक का निरीक्षण किया। साथ ही इस तकनीक से किस प्रकार कम स्थान में अच्छा मुनाफा हो सकता है इसको समझा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दबोह में करधन तालाब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं एसपी मनोज कुमार सिंह ने आलमपुर में सूबेदार मल्हार राव होल्कर की छत्री का अवलोकन किया एवं सूबेदार मल्हार राव होल्कर की छत्री के इतिहास को जाना।