पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्नेहीबाई शर्मा का निधन

पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर की संवेदना व्यक्त

भिण्ड, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री गोहद नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्नेहीबाई शर्मा का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती स्नेहीबाई शर्मा को लोग बुआ के नाम से बुलाते थे, बुआ लम्बे समय से अस्वस्थ थीं। स्नेहीबाई शर्मा बुआ दो बार नगर पालिका में एल्डरमैन रहीं, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुए गोहद नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। वे अपनी मृदुभाषी स्वभाव एवं जनसेवा के लिए पहचानी जाती रही हैं। उनका अंतिम संस्कार गोहद में किया गया।
अल्प प्रवास पर आए पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्नेहीबाई शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व विधायक सुशीला भदौरिया और मंडल उपाध्यक्ष लला कुशवाह की भाभी के निधन पर शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंच शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।
दुख की घड़ी में सुरेश बोहरे, लला भटेले, मुन्ना बाथम, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष भीकम कौशल, ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी अवधेश शर्मा, रामसिया जाटव, अविनाश भटेले, मुन्ना तोमर, महेश श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल, राजेश नागर, सौरभ पांडेय, प्रमोद कामत, कालीचरण कुचिया, लला कुशवाह, संतोष राठौर, गौरवराज सोनी, कौशल भटेले, जुगल सोनी, पिंकी सगर आदि लोगों ने भी शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की।

डॉ. सिंह व चौधरी भी पहुंचे शोकाकुल परिवारों के बीच

कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह व पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह भी पत्रकार करन सिंह तोमर की दादी, पूर्व पार्षद विनोद यादव, वार्ड क्र.18 में जितेन्द्र गुर्जर की ताई के निधन पर शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक मेवाराम जाटव, आशीष गुर्जर, केदार कौशल, रामहेत जाटव, बदन सिंह तोमर, शैलेन्द्र गुर्जर, टोनी मुदगल, फिरदौस कुर्रशी, बंटी गुर्जर, गोपाल पचौरी आदि प्रमुख हैं।