पूर्व विधायक कटारे ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी
भिण्ड, 15 जुलाई। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, मंहगाई ने लोगो को बर्बाद कर दिया है। इसलिए 21 जुलाई को प्रियंका गांधी की ग्वालियर में होने वाली रैली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। ये बात अटेर के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने रैली की तैयारी हेतु अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढूपुरा में दो प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर कार्यकर्ताओं से कही।
कटारे ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी में शामिल होकर भाजपा सरकार को उखाडने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।