सोहनीश तोमर को भारौली एवं रवि तोमर को अमायन थाने का प्रभार
भिण्ड, 15 जुलाई। पुलिस अधीक्षक मनीष ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 12 निरीक्षकों एवं सात कार्यकारी उप निरीक्षकों सहित 19 कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। कुछ से थाने के प्रभार हटा लिए गए और उनके स्थान पर अन्य उप निरीक्षक को थानों का प्रभार सौंपा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक सोहनीश तोमर को थाना देहात से भारौली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक रवि तोमर थाना सिटी कोतवाली से थाने का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक विवेक प्रभात को थाना रौन से थाना सिटी कोतवाली भिण्ड, कार्यकारी उप निरीक्षक शहजाद खान को थाना अमायन से सिटी कोतवाली भिण्ड, उप निरीक्षक कमलकांत दुबे पुलिस लाइन भिण्ड से थाना रौन, उप निरीक्षक देवेन्द्र राठौर को थाना अटेर से थाना दबोह, उप निरीक्षक अजय यादव चौकी झांकरी थाना मौ से थाना देहात भिण्ड, कार्यकारी उप निरीक्षक लक्ष्मण किशोर गुबरेले थाना गोरमी से थाना देहात, कार्यकारी उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार माझी थाना रौन से थाना देहात, उप निरीक्षक सुनील सिकरवार थाना अमायन से थाना देहात, उप निरीक्षक अनीता गुर्जर थाना भारौली से थाना देहात, उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह तोमर जिविशा भिण्ड से थाना अटेर, उप निरीक्षक मदन सिंह थाना लहार से थाना गोहद, कार्यकारी उप निरीक्षक हरीसिंह बघेल थाना लहार से थाना गोहद, उप निरीक्षक विजय शिवहरे पुलिस चौकी अकोडा थाना ऊमरी से थाना गोहद, कार्यकारी उप निरीक्षक मुंशीलाल आदिवासी थाना गोहद से थाना लहार, कार्यकारी उप निरीक्षक सुरेशदत्त मिश्रा थाना गोहद से थाना लहार, कार्यकारी उप निरीक्षक रामनिवास गुर्जर थाना पावई से चौकी झांकरी थाना मौ, उप निरीक्षक नीतेश मावई को थाना लहार से पुलिस चौकी अकोडा थाना ऊमरी भेजा गया है।