अभाविप द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा भूमि सुपोषण अभियान

भिण्ड, 13 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला भिण्ड के नगर इकाई गोहद ग्रामीण के कार्यकर्ता द्वारा भूमि सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। गोहद ग्रामीण के नगर मंत्री देवेश पचौरी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ऐग्री विजन के माध्यम से प्रदेशभर में भूमि सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत परिषद् के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों और गला मंडी में जाकर जैविक खेती, पशुपालन, मृदा एवं जल संरक्षण, जैविक खाद एवं अन्य कृषि संबंधित चीजों की जानकारी प्रदान की जा रही है, प्राचीन काल से ही किसान कृषि को अपनी माता मानता हुआ आया है। माता भूमि पुत्रो अहम् पृथव्य। विगत कई सदियों से हम भारतीयों का प्रकृति से बहुत गहरा संबंध रहा है, क्या हमने कभी सोचा कि पृथ्वी हमारी माता है, यदि नहीं तो यही वह समय है जब अपने विचारों में अमूल बदलाव की आवश्यकता है। अथर्व वेद के भूमि सूक्त में वर्णित इस श्लोक में हम भूमि के पुत्र हैं भारतीय संस्कृति में इस मान्यता को यथार्थ रूप से वर्णित किया भी है।