बेसहारा बर्ग के हितैषी थे विनोद यादव : गुर्जर

पूर्व पार्षद यादव की पुण्यतिथि पर फल वितरण कर दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 07 जून। नगर पालिका गोहद के वार्ड क्र.13 के पूर्व पार्षद विनोद यादव की द्वतीय पुण्यतिथि पर शासकीय अस्पताल गोहद में फल वितरण कर श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन ओएसिस कॉलेज में किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्र.13 के वर्तमान पार्षद शैलेन्द्र दशरथ गुर्जर ने कहा कि पूर्व पार्षद विनोद यादव में जनसेवा का जज्बा था, उन्होंने गरीब जरूरतमंदों की सेवा कर आमजन के दिल में स्थान बनाया। वो आज हमारे बीच में नहीं हैं, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। समाजसेवी धर्मेन्द्र दुबे ने कहा कि विनोद यादव मानव के रूप में ईश्वर थे, उन्होंने सदैव मानव सेवा को ही अपना धर्म माना। इस अवसर पर भारत यादव, अतर सिंह यादव, राजेश यादव, कमल गुप्ता, देवेन्द्र गुर्जर, चन्द्रशेखर शर्मा, धर्मेन्द्र दुबे, आदित्य यादव, अभय यादव, जबर सिंह, लक्ष्मी नारायण, देवलाल, रवि माहौर, सतीश प्रजापति, मोनू यादव, नेपाली यादव, दीपू भटेले, अजीत राणा, गिर्राज बंजारा आदि उपस्थित थे।