अटेर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : डॉ. अरविन्द भदौरिया

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के किए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

भिण्ड, 05 जून। मप्र सरकार के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के आधारशिला का पूजन किया तथा लाडली बहना योजना की स्वीकृति पत्र महिलाओं को वितरित किए।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की भाजपा सरकार है, जन सेवा भाव से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी अंत्योदय योजनाओं से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोडऩे का कार्य किया है। जितनी योजनाएं भाजपा सरकारों में बनी हैं वह कमलनाथ की 15 माह की कांग्रेस की सरकार में नहीं बनाई गई। कमलनाथ ने 2018 के विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर सरकार बनाई थी, लेकिन एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने शिवराज सरकार की योजनाओं को बंद कर हर गरीब के साथ अन्याय किया और पूरा बल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। उन्होंने कहा कि अटेर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जितना विकास अटेर में हुआ है वह कभी कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ। कनेरा उत्पन्न सिंचाई योजना किसानों की महत्वपूर्ण योजना है ,इसे द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है जो किसानों की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने का काम करेगी। सीधा पानी खेत के किसानों में पहुंचेगा। अटेर क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा की लाडली बहना योजना के माध्यम से हर गरीब महिला को एक हजार रुपए की राशि के 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके खातों में पहुंचाने जा रहे हैं, जोकि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति योजना के माध्यम से रंग-बिरंगे फार्म भरकर उन्हें झूठ बोलकर भ्रमित कर रही है, कभी महिलाओं के सम्मान की बात नहीं की, महिला हितैषी योजनाएं नहीं बनाईं, जब लाडली बहन योजना बन गई तो कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो गया। जो कमलनाथ 15 माह में किसानों के कर्ज माफ नहीं कर पाए, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की राशि नहीं दे पाए तो वह नारी सम्मान योजना के माध्यम से झूठ बोलकर 1500 रुपए का झूठा नारा देकर उनसे फार्म भरने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीएम एवं अन्य विभागों के अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव लल्ला, फूफ मण्डल के अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सिंह बघेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष थानसिंह भदौरिया, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।
इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहुढ़ा आगमन एवं अकोड़ा-सिहुड़ा मार्ग से सिंहुड़ा-साहडाडा मार्ग लंबाई 1.74 किमी लागत 103.98 लाख, सीएम राइज स्कूल लागत 3300.11 लाख, कनावर-चौरेला मार्ग से छूछरी-कदमखण्डी मार्ग लंबाई दो किमी लागत 143.39 लाख, छूछरी (विण्डवा) सांकरी से नई गढ़ी मार्ग लंबाई 2.50 किमी लागत 198.31 लाख, ढेलापुरा पहुंचमार्ग लंबाई 0.45 किमी लागत 27.19 लाख, ग्राम जाबई में नल-जल योजना लागत 13.67 लाख, ग्राम सफेद पुरा में नल-जल योजना लागत 27.55 लाख का, भदाकुर में स्टेडियम का निर्माण लागत 125 लाख, भदाकुर-पठा मार्ग से सिहुड़ा तक लंबाई 2.94 किमी लागत 340.72 लाख, ग्वालियर-इटावा मार्ग (बरही टोल) से रामगढ़ तक लंबाई 1.22 किमी लागत 112.23 लाख, ग्राम सपाड़ में नल-जल योजना लागत 112.23 लाख, रामगढ़ (बरही) सपाड़, ग्राम समन्ना में नल-जल योजना लागत 85.64 लाख का भूमिपूजन, समन्ना ग्राम कपूरपुरा में नल-जल योजना लागत 51.34 लाख, ग्राम जाजेपुरा में नल-जल योजना लागत 83.87 के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सहकारिता मंत्री ने किया पौधारोपण
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खण्ड अटेर के ग्राम सिहुंड़ा, छूछरी, सांकरी, नहरा एवं भदाकुर में पौधरोपण किया।
सहकारिता मंत्री का आज का दौरा
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया छह जून को अटेर क्षेत्र के कार्यक्रमों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वे सुबह 10 बजे ग्राम जवासा में शा. उमावि जवासा का लोकार्पण (शिक्षा विभाग) लागत 100 लाख, 11 बजे सुरपुरा में उप तहसील (टप्पा) कार्यालय भवन सुरपुरा (पीडब्ल्यूडी-पीआईयू) लागत 124 लाख का भूमिपूजन, ग्राम सुरपुरा में नल-जल योजना का भूमिपूजन लागत 135.37 लाख (पीएचई), ग्राम जलुआपुरा में नल-जल योजना का भूमिपूजन लागत 24.89 लाख (पीएचई), ग्राम छिडिय़ापुरा में नलजल योजना का लोकार्पण लागत 31.80 लाख (पीएचई), दोपहर 12 बजे ग्राम कोषण में कोषण निबुआ की चौकी मार्ग से हमीरापुरा लंबाई 2.40 किमी लागत 120.12 लाख का भूमिपूजन, एक बजे ग्राम हमीरापुरा में नल-जल योजना का लोकार्पण लागत 42.68 लाख (पीएचई), दो बजे ग्राम कल्याणपुरा में कल्याणपुरा से बौरेश्वर मार्ग (पीडब्ल्यूडी) लंबाई 1.04 किमी लागत 90.73 लाख का भूमिपूजन, तीन बजे शा. उमावि दुल्हागन का लोकार्पण (शिक्षा विभाग) लागत 33.00 लाख का ग्राम दुल्हागन में करेंगे।