पंकज भदौरिया प्रांतीय जनपद सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 19 मई। प्रांतीय जनपद सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर ग्राम सांकरी अटेर से जनपद सदस्य पंकज भदौरिया को प्रांतीय जनपद सदस्य संघ का भिण्ड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंकज भदौरिया की नियुक्ति पर क्षेत्र वासियों तथा उनके मित्रों ने बधाई दी है।