मानहड़ में चल रही कथा में गोवर्धन गिरधारी को लगा छप्पन भोग
भिण्ड, 09 मई। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम मानहड़ में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पंचम दिवस कथा वाचक महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। जिसमें पूतना वध, माखन भोग, गोर्वधन पर्वत धारण कर गिरधारी बने भगवान कृष्ण को गोकुल वासियों ने छप्पन भोग लगाए, तभी से भगवान का छप्पन भोग प्रसाद प्रिय है। इस दौरान गोवर्धन महाराज के लिए छप्पन भोग की प्रसादी लगाई गई।
राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने व्यास पीठ का पूजन कर लिया आशीर्वाद
मेहगांव विधायक एवं राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने भाजपा नेता रज्जन भदौरिया द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर व्यासपीठ का पूजन कर कथा वाचक रामभूषण दास महाराज का आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, कालीचरण शाक्य, पूर्णिमा सिंह भदौरिया, मुन्नी नरवरिया, जनपद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।