भिण्ड, 16 अप्रैल। केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भिण्ड नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत में भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष अशफाक खान, पार्षद राहुल जैन, पार्षद अमित सोनी एवं युवा नेता प्रिंस यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भूता बाजार पर अपने लाडले नेता के पहुंचते ही बड़ी माला डालकर एवं फूलों की बारिश की झड़ी लगा दी।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान ने कहा कि आज केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। आज हमारे नगर वासियों के लिए खुशी की बात है, क्योंकि केन्द्र मंत्री सिंधिया आज भिण्ड नगर को विद्युत के क्षेत्र में नई सौगात देंगे। पार्षद राहुल जैन ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को जैन समाज की तरफ से इटावा झांसी ट्रेन को सोनागिर स्टेशन पर रुकने का ज्ञापन दिया। इस स्वागत में किसान मोर्चा महामंत्री टंटी राजावत, नगर उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे, युवा नेता पुष्पेन्द्र भारौली, अभिषेक पुरोहित किशुपुरा, पार्षद बड़े कुशवाह, पिछड़ा वर्ग आईटी सेल प्रभारी दिलीप राठौर, छोटू शर्मा, गिर्राज तिवारी, रविकांत कुमार, वीरू यादव, मनीष जैन, सौरभ जैन आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो 15 बीएचडी-25