संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार

भिण्ड, 19 मार्च। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से आए संकट की घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ सरकार हर संभव मदद मुहैया कराएगी। सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। संकट की घड़ी में हम किसानों के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। राज्य सरकार किसानों को राहत देने के लिए असाधारण फैसले लेगी।
भाजपा नेता पाठक एवं राजावत ने कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा एवं सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और किसानों की संतुष्टि के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर भाजपा सरकार ने साकार कर दिखाया है। यही कारण है कि आज युवा भी खेती के लिए उत्साहित ढंग से अग्रसर हो रहे हैं। कृषि के लिए भूमि की उर्वरता से लेकर पानी, खाद, बिजली, बीज, फसल बीमा पर प्रमुखता से ध्यान दिया। भाजपा सरकार शून्य प्रतिशत पर किसान को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सम्मान निधि के रूप में एक निश्चित आय का साधन बनाया है। जिसमें केन्द्र और राज्य मिलकर 10 हजार रुपए प्रत्येक किसान के खाते में भेजते हैं, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है।