चाइल्ड लाइन टीम ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई होली

होली खेल कर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर लोटी खुशियां

भिण्ड, 04 मार्च। चाइल्ड लाइन के संचालक शिवभान सिंह राठौड़ के मागर्दशन में चाइल्ड लाइन टीम द्वारा दिव्यांग विद्यालय में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों के साथ होली का त्योहार रंगों तथा हंसी-खुशी के साथ मनाया गया। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाता है।
चाइल्ड लाइन टीम से अन्नू तोमर ने दिव्यांग बच्चों को होली बारे में बताया कि होली भारत में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है। जो मार्च में रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है। होली तीन दिनों तक मनाई जाती है, जिसमें होली पूर्णिमा (पूर्णिमा का दिन) सबसे पहले होती है। दूसरा दिन या छोटी होली। पर्व या होली दिवस त्योहार का तीसरा दिन है। लोग इस दिन सफेद कपड़े पहनते हैं, इस त्योहार के लिए वे प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं, वे मीठी लस्सी पीते हैं और तरह-तरह के खोया, मावा और पिस्ता से बनी मिठाइयां खाते हैं। टीम मेंबर उपेन्द्र व्यास ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है, इस त्यौहार में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। होली का त्यौहार लोगों में उमंग लेकर आता है और इस दिन लोग बहुत इंजॉय करते हैं। होली के त्योहार कारण सालों से जिन लोगों बातचीत नहीं होती है। वह भी इस त्यौहार में गले मिलते हैं, मतलब यह त्योहार लोगों में एकता बनाने और खुशियां बांटने का त्यौहार है। लोग के बीच में जो भी मनमुटाव हो जाते है वहां इस त्यौहार में लोगों भूल जाते है और एक साथ मिलकर नई शुरुआत करते हैं।
विद्यालय के प्रभारी राघव सिंह ने दिव्यांग बच्चों को पिचकारी वितरण की। साथ ही रंग और गुलाल लगाकर उनका उत्साह वर्धन किया। दिव्यांग बच्चों ने भी एक दूसरे के चेहरे पर रंग-गुलाल लगाया, जिससे उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यालय स्टाफ से विशेष शिक्षक सतेन्द्र सिंह राजावत, राघव सिंह, केयर टेकर आशा सिंह, देवकी, उमेश, मनीष एवं चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अनमोल चतुर्वेदी आदि लोगों ने सहयोग दिया।